अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। धौलाकुआं पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। शिमला गुड़िया प्रकरण में नाहन में विरोध रैली निकाली गई थी। कांग्रेसियों का आरोप है कि रैली के दौरान विधायक ने उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। धौलाकुआं में विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक का पुतला भी जलाया गया। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि विधायक ने माफी नहीं मांगी तो हर पंचायत में उनके पुतले फूंके जाएंगे।
धरना प्रदर्शन के दौरान युवा अध्यक्ष सोहन राजपूत, ओबीसी सैल अध्यक्ष ज्ञान व लबाणा कल्याण बोर्ड सदस्य हुकम ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रैली के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले नाहन के विधायक डॉ. बिंदल माफी मांगे या पद से इस्तीफा दें। कांग्रेसी एकजुट होकर इस बार क्षेत्र की जनता से मिलकर बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। विरोध रैली में पूर्व प्रधान रणजीत, ज्ञान चंद, संजय चौधरी, पालमस, सोशल मीडिया प्रभारी बलराज, जय सिंह, रवि चौधरी, विनय, प्रदीप, हर्ष चौधरी, रमजान, राजूदीन, रामपाल, प्रदीप, स्वर्ण सिंह, राम कुमार, अन्नू, रमनीक ठाकुर, पवन, विनय, दीपक, जयपाल, देशराज व सुभाष समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धौलाकुआं में शनिवार को विरोध रैली में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान फैसला लिया गया है कि जब तक भाजपा विधायक कांग्रेस से माफी नहीं मांगते पंचायतों में उनके पुतले फूंकते रहेंगे।
--धौलाकुआं में उग्र हुए कांग्रेसी, फूंका बिंदल का पुतला
--अपशब्द कहने से गुस्साए कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन
कार्यकर्ता बोले, माफी नहीं मांगी तो हर पंचायत में फूंकेंगे पुतला