डिग्री काॅलेज ददाहू के 16 विद्यार्थी सम्मानित
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री काॅलेज ददाहू में सड़क सुरक्षा क्लब से जुडे 16 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा क्लब की विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
क्लब के संयोजक प्रो. दिनेश कुमार ने बताया इन विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में भी सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया, जिन्हें महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें मनीष, लविश, अंजना, प्रीति चौहान, रेशमा कुमारी, रेखा, लता, पूनम, प्रिया, श्वेता, अमित, सिद्धांत, भूमिका, आशिमा कुमारी, मनीषा और मनीता शामिल हैं।
...
सचित्र
राजपुर में ध्यान शिविर का समापन
नघेता। पांवटा साहिब उपमंडल के आंजभोज क्षेत्र के केंद्र बिंदु राजपुर में आयोजित ध्यान योग शिविर का बुधवार को समापन हो गया। मेडिटेशन शिविर का संचालन ढोली ढांग आश्रम के संस्थापक श्री श्री 1008 पूर्णानंद स्वामी जी महाराज के शिष्य एवं आश्रम की गद्दी के उत्तराधिकारी श्यामानंद जी महाराज ने किया।
शिविर में आंजभोज क्षेत्र के अलावा नजदीकी गांवों के सैकड़ों लोगों ने ध्यान केंद्रित करने के गुर सीखे। स्वामी ने बताया कि उन्होंने अपने पूज्य गुरुदेव से जो सीखा है वो लोगों को सिखाने का पर्याप्य प्रयास कर रहे हैं। इस तनावपूर्ण माहौल में योगा, मेडिटेशन ही एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।