फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस नहीं रोकी तो पीछे लटक गए छात्र, फिर संगड़ाह में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
---दो खबरें
विज्ञापन

बस नहीं रोकी तो पीछे लटक गए
छात्र, संगड़ाह बस स्टैंड पर प्रदर्शन
छात्रों को बस में न चढ़ाने और दुर्व्यवहार पर जमकर की नारेबाजी
विरोध जुलूस निकाल ड्राइवर और कंडक्टर का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)।
ओवरलोडिंग पर सख्ती के चलते सवारियां बस में न चढ़ाने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को संगड़ाह बस स्टैंड पर स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बस स्टैंड पर जुलूस निकाला। इस दौरान छात्रों ने बस चालक व परिचालक का घेराव भी किया। ओवरलोडिंग पर पुलिस की सख्ती के बाद सरकारी बसों में सीट क्षमता से अधिक सवारियां न चढ़ाने के कारण रास्ते में छोड़े गए स्कूल व कालेज के छात्रों ने एचआरटीसी के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला।
छात्रों ने बताया कि ददाहू-संगड़ाह रूट पर ढाल पलियारा, राईचा, बेगड़त, डाडा खलोर, लाना मशूर, सियूं, लगनू, रेड़ली व बोरली से दर्जनों छात्र एचआरटीसी की लोकल बस में रोजाना स्कूल आते हैं, लेकिन शुक्रवार को चालक द्वारा बस को नहीं रोका गया। इसको लेकर कुछ छात्र स्कूल में समय पर पहुंचने के लिए बस में पीछे लटक गए। इस दौरान चालक परिचालक ने छात्रों से दुर्व्यवहार किया। इसका विरोध करते हुए छात्रों ने बस अड्डा संगड़ाह में चालक परिचालक का घेराव किया। छात्रों का कहना है कि बस में सीटें थीं। इसके बावजूद चालक ने उनके लिए बस नहीं रोकी। उन्होंने कहा कि उन्हें रोज इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि वह अपने घरों से बस मार्ग तक 2 से 5 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचते हैं। बस चालक उनके लिए बस नहीं रोकते। ऐसे में उन्हें पैदल सफर तय कर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। स्कूल समय पर न पहुंचने पर अध्यापकों की डांट अलग से सुननी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एसएफआई की आरएम
दफ्तर के बाहर नारेबाजी
नाहन (सिरमौर)। आईटीआई के छात्रों ने एसएफआई के बैनर तले शुक्रवार को आरएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करने के बाद आरएम से मुलाकात कर व्यवस्था सुधार की मांग की। एसएफआई के राज्य सचिव अमित ठाकुर ने बताया बसों में जगह नहीं होने के कारण गातु, कौलावालांभूड़, सराहां, कोलर, सुरला, त्रिलोकपुर, कालाअंब और रेणुका आदि क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को देर रात तक पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। परिवहन सेवाओं में अव्यवस्था होने के चलते छात्राओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है, लेकिन इस निर्देश से बेटियों की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। स्कूल व कालेज की बेटियों को बस सुविधा न मिल पाने के कारण वह स्कूल कालेज नहीं पंहुच पा रही हैं। उधर, आरएम रशीद शेख ने बताया कि व्यवस्थाएं जुटाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें