फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 68 अवैध कब्जाधारकों के कटेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। हाईकोर्ट के अवमानना नोटिस के बाद नगर परिषद नाहन में एक के बाद एक बैठकों का सिलसिला जारी है। अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना चुकी नाहन नप की बुधवार को बैठक हुई।
विज्ञापन

नप उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध कब्जाधारकों के बिजली कनेक्शन काटने पर मंथन हुआ। इसको लेकर नप जल्द ही 68 अवैध कब्जाधारकों की सूची बिजली बोर्ड को भेजेगी। शहर में अवैध कब्जा जमाए बैठे कब्जाधारियों को भी नोटिस भेजे जाएंगे। अभी अवैध कब्जों की डिमार्केशन का कार्य चल रहा है। डिमार्केशन रिपोर्ट मिलते ही उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। इसके साथ साथ बैठक में चौगान मैदान को बरसात के दौरान बंद करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि बरसात के दौरान चौगान को 14 अगस्त तक बंद रखा जाएगा। ताकि, चौगान के सुधार के लिए आवश्यक कार्य किए जा सकें। साथ ही शहर के मुख्य बाजार को शाम साढ़े पांच से साढ़े आठ बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा।
बता दें कि इस दौरान बाजार में खासी भीड़ रहती है। दोपहिया वाहन चालकों के बाजार में प्रवेश के दौरान खरीदारों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। साथ ही हादसों का भी खतरा बना रहता है। इस प्रस्ताव को पारित कर प्रशासन व पुलिस को भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि अवमानना नोटिस के बाद नाहन नगर परिषद में हड़कंप मचा हुआ है। 14 जून को अदालत ने उपायुक्त सिरमौर और एसडीएम नाहन के साथ-साथ नगर परिषद को भी अवमानना नोटिस भेजा है। प्रदेश उच्च न्यायालय ने आदेशों के बावजूद नगर परिषद परिधि में अवैध निर्माण व अतिक्रमण न हटाने पर ये नोटिस जारी किए हैं। नगर परिषद की परिधि में शहर के भीतर 280 के करीब अवैध कब्जे व अतिक्रमण मामले हैं। इससे पहले हुई बैठक में कब्जाधारकों को अंतिम नोटिस भेजने को लेकर चर्चा की गई थी।
उधर, नगर परिषद नाहन के कनिष्ठ अभियंता परवेज इकबाल ने बताया कि बैठक में अवैध कब्जा धारकों के बिजली कनेक्शन काटने पर चर्चा हुई। इसके लिए बिजली बोर्ड को चिट्ठी लिखी जाएगी। अभी संभावित अवैध कब्जों की डिमार्केशन का काम चला हुआ है। रिपोर्ट मिलते ही कब्जाधारकों को नोटिस भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में बाजार को वाहनों के लिए बंद रखने व चौगान को बरसात में बंद करने पर भी प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें