फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 156 बेटियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

विज्ञापन
नाहन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 800 मीटर दौड़ लगातीं महिला अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
1100 में से 769 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में 1088 कांंस्टेबल पद भरने की प्रक्रिया के तहत नाहन में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में तीसरे दिन वीरवार को 156 बेटियों ने परीक्षा पास की। 1100 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया था। इनमें 769 भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुईं।

चंबा ग्राउंड में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। चंबा मैदान में लंबाई की जांच के बाद ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और 800 मीटर दौड़ करवाई गई। वहीं चौगान मैदान में अभ्यर्थियों की 100 मीटर दौड़ हुई। शुक्रवार को 1100 महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में तीसरे दिन वीरवार को 156 महिला अभ्यर्थियों में शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1100 महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है। इसके बाद 15 से 20 फरवरी तक पुरुष अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें