फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में 200 कर्मचारी करेंगे मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शिमला संसदीय सीट के लिए सिरमौर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना वीरवार को डॉ. यशवंत सिंह परमार पीजी कॉलेज नाहन में होगी। इसके लिए तमाम प्रबंध कर लिए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 200 कर्मचारी मतों की गणना करेंगे। पांचों विधानसभा की अलग-अलग हॉल में गणना होगी। पीजी कॉलेज में मतगणना के लिए कुल 63 टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों में मोबाइल लेकर जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। मतगणना के लिए तैनात पर्यवेक्षक व सहायक पर्यवेक्षक भी मोबाइल साथ नहीं ले जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ललित जैन ने इसके सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतगणना केंद्र में मोबाइल लेकर जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मतगणना से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग को इन आदेशों की अनुपालना के आदेश दिए गए हैं। मतगणना केंद्र में स्थापित कुल 63 टेबल में से पच्छाद और नाहन निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 13-13, श्री रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 15 और पांवटा व शिलाई निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 11-11 टेबल स्थापित किए गए हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित जैन ने बताया कि कॉलेज में हॉल की लंबाई व चौड़ाई को मद्देनजर रखते हुए मतगणना टेबल स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला के पांच निर्वाचन क्षेत्रों की ईवीएम और वीवीपैट डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में सीआरपीएफ, आईटीबीपी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं। ईवीएम व वीवीपैट की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने बुधवार को डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना संबंधी प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना प्रबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मतगणना का कार्य वीरवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा में शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्यों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें पच्छाद, नाहन और श्रीरेणुकाजी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के लिए दवोला देवी दास मतगणना पर्यवेक्षक और शिलाई व पांवटा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए सुधा वर्मा मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने सभी मतगणना केंद्र पर बुधवार को मतगणना पर्यवेक्षकों एवं सहायक पर्यवेक्षकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया और सभी मतगणना अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कर्मठता, धैर्य और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देरशानुसार मतगणना का कार्य करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा, सहायक आयुक्त एसएस राठौर सहित सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें