फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकंडा नदी पर बन रहे पुल के काम ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। डिमकी मंदिर के निकट मारकंडा नदी पर बन रहे पुल के कार्य ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। इन दिनों पुल का स्लैब डालने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चला हुआ है। इससे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। ग्रामीणों को बरसात से पहले पुल का लाभ मिलने की उम्मीद बंध गई है। सोमवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने पुल निर्माण के कार्य का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डिमकी मंदिर के निकट मारकंडा और कन्यौण नदी पर पुलों का निर्माण होना है। इन पुलों के बनने से क्षेत्र के चार गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। मारकंडा नदी पर तीन करोड़ 15 लाख 27 हजार रुपये से 50 मीटर लंबा पुल बनना है। जबकि, उससे चंद मीटर आगे कन्यौण नदी पर 2 करोड़ 70 लाख 63 हजार 447 रुपये से पुल बनकर तैयार हो चुका है। मारकंडा नदी पर बन रहा पुल कन्यौण नदी पर बन रहे पुल से सड़क के माध्यम से जुड़ेगा। इससे क्षेत्र के भूड़, कून, मालोवाला और नेरला गांव के लोग लाभान्वित होंगे। इन दोनों पुलों का निर्माण कार्य एक साथ शुरू किया गया था। इनमें से कन्यौण नदी पर पुल काफी अरसे पहले तैयार हो चुका है लेकिन, मारकंडा नदी पर बन रहे पुल का कार्य अधर में लटका हुआ है। इस पुल का कार्य कई बार बंद भी रहा जिससे इसके निर्माण में देरी होती रही। कुछ दिन से इस पुल के कार्य ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। यहां पुल की मांग दशकों से की जा रही थी। पुल के अभाव के नदी को पार करते कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। क्षेत्र के रमेश भंडारी, राम स्वरूप चौहान, सौरभ, साधुराम आदि ने लोनिवि से दोनों पुलों को जोड़ने वाली सड़क का कार्य भी समय पर करने की मांग की है। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता के प्रयासों को सराहा है। उधर, लोनिवि विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल शर्मा ने कहा कि पुल को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें