फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के बाद डीएसपी ने गोद लिया एवीएन स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। एसपी अजय कृष्ण शर्मा की पहल के बाद अब पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी स्कूलों को गोद लेने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। डीएसपी मुख्यालय बवीता राणा ने शहर के आदर्श विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को गोद लिया है। बवीता पहली महिला पुलिस अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने कोई स्कूल गोद लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में अमर उजाला की नारी गरिमा पर आधारित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने स्कूल गोद लेने का एलान किया था। उन्होंने स्वयं कन्या स्कूल को गोद लिया है। अब डीएसपी ने एवीएन स्कूल नाहन को गोद लेते हुए स्कूल में समय-समय पर छात्राओं और छात्रों से संपर्क करने की बात कही है। स्कूल में पहुंच कर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें। डीएसपी ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि एक विद्यार्थी राष्ट्र का भविष्य है इसलिए नैतिकता, अनुशासन और एक सकारात्मक सोच ही एक सफल भविष्य का निर्माण कर सकती है। उन्होंने बच्चों को पोक्सो एक्ट, सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन के साथ-साथ बाल अधिकारों और उससे संबंधित कानूनों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर, नगर परिषद अध्यक्ष रेखा तोमर और प्रधानाचार्य केके चंदोला ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें