फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से घर नहीं लौटा वाहिद अली

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। तीन दिन से घर न लौटने के कारण परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने व्यक्ति की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पांवटा के पट्टीनत्था सिंह गांव निवासी वाहिद अली (45) तीन दिन से घर नहीं लौटा है। इसको लेकर चिंतित परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और जानकारों से संपर्क कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग पाया। पांवटा के पट्टीनत्था सिंह निवासी तसलीक ने इस मामले की पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि उनके पिता वाहिद अली पुत्र शब्बीर अहमद 16 दिसंबर को घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे हैं। रात को घर नहीं लौटने पर रिश्तेदारों और वाहिद के नजदीकियों से संपर्क किया गया। वहीं, अपने स्तर पर परिजनों ने तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 17 दिसंबर को पुलिस थाना पांवटा में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। परिजनों का कहना है कि वाहिद आसपास क्षेत्रों में ठेकेदारी और वेल्डिंग का कार्य करता है। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। एचएसओ ने कहा कि पट्टीनत्था सिंह निवासी तसलीक की शिकायत मिली है। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें