विज्ञान मॉडल में कन्या स्कूल पांवटा की रेखा अव्वल
खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले में नवाजे विजेता प्रतिभागी
विधायक सुखराम रहे समारोह के मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बहराल स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेला संपन्न हो गया। इस अवसर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक सुखराम चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विज्ञान मॉडल में कन्या रावमापा पांवटा की रेखा प्रथम, डिवाइन विजडम स्कूल माजरा के दिव्या दूसरे, जबकि विद्यापीठ स्कूल की ऋतिका तृतीय रहीं।
एक्टिविटी कॉर्नर के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में स्कॉलर्स होम स्कूल की नेहा चौहान प्रथम, जीएनएम पांवटा के विवेक कुमार दूसरे, जबकि दुग्गल कॅरिअर स्कूल बुशरा नसरीन तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ शहरी वर्ग में स्कॉलर्स होम स्कूल की कृतिका बंसल प्रथम, गुरु नानक मिशन स्कूल के धनंजय दूसरे, जबकि दून वैली स्कूल की शगुन तृतीय रहीं। वरिष्ठ ग्रामीण वर्ग में डिवाइन विजडम स्कूल माजरा की पायल प्रथम, हिम पब्लिक स्कूल सतौन के अंश चौहान दूसरे और बहराल स्कूल की दीक्षा तृतीय स्थान पर रही। कनिष्ठ शहरी वर्ग में दून वैली स्कूल पांवटा के पल्लवी प्रथम, मिशन स्कूल की अंशिका धीमान दूसरे और स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा के आयूष शर्मा तृतीय रहे। वहीं, कनिष्ठ ग्रामीण वर्ग में डिवाइन विजडम स्कूल पांवटा की अंशिका प्रथम, रावमापा अंबोया के हिमांशु दूसरे और हिल व्यू स्कूल माजरा की अन्नया तृतीय रही। मैथमेटिक्स ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में छात्र रावमापा तारुवाला के पारस शर्मा प्रथम, जीएनएमएस पांवटा की अनुपमा सैनी दूसरे और रावमापा अंबोया के जतिन शर्मा ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। वरिष्ठ वर्ग में रावमापा अंबोया स्कूल के शिवम प्रथम, स्कॉलर्स होम स्कूल के हार्दिक गोयल दूसरे, जबकि मिशन स्कूल के अर्नन शर्मा तृतीय रहे। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में दून वैली स्कूल की मेघा डिमरी प्रथम, मिशन स्कूल पांवटा की अंजलि मिश्रा दूसरे और स्कॉलर्स होम स्कूल के सार्थक पांडे ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया। क्विज प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में स्कॉलर्स होम स्कूल के हर्षदीप-देव खंडूजा प्रथम, दून वैली स्कूल के वरुण-चिराग दूसरे व जीएनएमपी स्कूल की अवंतिका-एन जयंत की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा के कनिश्रिया-प्रियांसी विस्वास प्रथम, डीवीएस भाटावांली की जया शर्मा-हिमांशी दूसरे तथा स्कॉलर्स होम की प्रभिंद्र कौर-अनमोल गोयल की टीम तृतीय रही। वरिष्ठ ग्रामीण वर्ग में डिवाइन विजडम माजरा की संस्कृति-कोमल की टीम प्रथम, रावमापा भरोग बनेड़ी की तान्या-प्रिया ठाकुर ने दूसरे व हिल व्यू माजरा स्कूल की ईशा ठाकुर-संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ शहरी वर्ग में दून वैली स्कूल पांवटा के कृतिका शर्मा-रजनीश कुमार ने प्रथम, स्कॉलर्स होम स्कूल की स्नेहा रस्तोगी-प्रथम खंडूजा की टीम दूसरे व एनपीएस स्कूल पांवटा की सुहानी भंडारी-राधिका की टीम तृतीय रही। वहीं, कनिष्ठ ग्रामीण वर्ग में डिवाइन विजडम माजरा की वंशिका-कुमारी वंशिका की टीम ने प्रथम, राउपा खोदरी माजरी की अनुष्का-अभिषेक की टीम ने दूसरा व राउपा सैनवाला स्कूल की मिनाक्षी-चंचल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शीघ्र दूर की जाएंगी समस्याएं : सुखराम
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सुखराम चौधरी ने कहा कि बहराल स्कूल की बाउंड्री वाल, स्टेज विस्तार, हैंडपंप लगाने व जलभराव समस्या से निजात दिलाने का कार्य शीघ्र होगा। कार्यक्रम आयोजक स्कूल को 11 हजार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर उप निदेशक उमेश बहुगुणा ने भी अपने विचार रखे। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक जिला सिरमौर शालू परमार, प्रदेश अध्यक्ष विज्ञान अध्यापक संघ अजय शर्मा व बहराल स्कूल के मुख्य अध्यापक प्रकाश चंद ने सभी का स्वागत किया।