फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल नहीं अब पांच साल के लिए मिलेगी मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। निजी स्कूल संचालकों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब निजी स्कूलों को हर साल पाठशाला की मान्यता संबंधी नवीनीकरण नहीं करवाना पड़ेगा। अब नवीनीकरण पांच साल के लिए मान्य होगा। निजी स्कूल संचालकों को मान्यता के लिए हर साल आवेदन नहीं करना होगा।

शिक्षा उपनिदेशक उमेश बहुगुणा ने बताया कि सिरमौर जिला के निजी स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण अब अन्य जिला की तर्ज पर पांच वर्ष के लिए किया जाएगा। इस निर्णय से निजी स्कूलों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में कुल 156 निजी स्कूल कार्यरत हैं। कई वर्षों से निजी शिक्षण संस्थानों की मान्यता का नवीनीकरण केवल एक वर्ष के लिए किया जाता रहा है। इससे निजी शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निजी स्कूल संघ की ओर से इस बारे में उपायुक्त सिरमौर ललित जैन से मान्यता को तीन वर्ष करने का आग्रह किया गया था। उपायुक्त सिरमौर के आदेशों की अनुपालना में उनके द्वारा प्रदेश के अन्य जिलों से मान्यता प्रदान करने संबंधी डाटा एकत्रित किया गया और सिरमौर जिला के सभी 156 स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण अन्य जिलों की तर्ज पर अब पांच वर्ष के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें