फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बारिश-बर्फबारी से एक दर्जन सड़कें बंद

विज्ञापन
snowfall
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन / नौहराधार / संगड़ाह(सिरमौर)।
पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से जिला सिरमौर शीतलहर की चपेट में आ गया है। सिरमौर के प्रसिद्घ धार्मिक स्थल चूड़धार में सोमवार को साढ़े तीन फीट तक ताजा बर्फबारी हुई। सोमवार दोपहर बाद भी चूड़धार समेत नौहराधार और हरिपुरधार आदि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। हरिपुरधार में तीन इंच, नौहराधार इलाके में एक फीट बर्फबारी रिकार्ड की गई। बारिश और बर्फबारी किसानों व बागवानों के लिए राहत लेकर आई है।
बर्फबारी और बारिश से जिले के आधा दर्जन से अधिक सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। विभिन्न रूटों पर निजी और निगम की एक दर्जन से अधिक बसें देर शाम तक फंसी रहीं। एचआरटीसी नाहन डिपो की चार बसें सराहां क्षेत्र व दो बसें हरिपुरधार क्षेत्र में फंसी हुई हैं। हरिपुरधार क्षेत्र में सात निजी बसें भी ग्रामीण रूटों पर फंसी रहीं।
विज्ञापन

पच्छाद के सराहां क्षेत्र में देवल टिक्करी-नाहन, सराहां-कोट, नाड़ब खोजर-मेहंदो बाग-सराहां व शेरसोग-सराहां-सोलन के अतिरिक्त हरिपुरधार क्षेत्र में नाहन-देवना थनगा, नाहन-पालर-शिवपुर व हरिपुरधार क्षेत्र में निजी बसों के पहिए जाम रहे।
महीपुर-चाकली मार्ग भूस्खलन से करीब दो घंटे मार्ग बाधित रहा। हरिपुरधार-नाहन मार्ग ढलयाणु के समीप, सोलन-मीनस मार्ग, हरिपुरधार-कुपवी व हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग बर्फबारी के कारण अवरुद्घ हो गया है। हरिपुरधार नाहन मार्ग पर डूम के बाग के समीप दो निजी बसें फंसी हैं। हरिपुरधार-थियानबाग-गेहल, हरिपुरधार-लोहानधार बाग समेत क्षेत्र के सभी संपर्क मार्ग बर्फबारी के कारण बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए
किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक
बारिश और बर्फबारी से किसानों व बागवानों के चेहरों की रौनक लौट आई है। बागबानी व कृषि विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश और बर्फबारी लहसुन, प्याज व गेहूं की फसल के साथ-साथ बागवानी के लिए संजीवनी साबित होगी। सूखे से 80 फीसदी फसलें प्रभावित हुई हैं। उधर, चूड़धार सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि चूड़धार में साढ़े तीन फीट तक ताजा हिमपात हुआ है। सोमवार रात को भी बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें