फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंड्स इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता, पुनित चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र के नारग में फ्रेंड्स क्लब नारग की ओर से आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर फ्रेंड्स क्लब इलेवन ने कब्जा किया। फ्रेंडस इलेवन ने ब्रदर इलेवन को हराकर यह प्रतियोगिता जीती। पिछले 15 दिन से लगातार चल रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरमौर व सोलन जिला की 33 टीमों ने हिस्सा लिया।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रदर्स इलेवन ने 10 ओवरों में 92 रन का लक्ष्य रखा। इसमें बंटी ने 56, जयदीप ने 15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए फ्रेंडस इलेवन की तरफ से पंकज, ईशु व संदीप ने दो-दो विकेट झटकीं। जवाब में फ्रेंड्स इलेवन ने 8 ओवरों में ही लक्ष्य को पूरा कर लिया।
विज्ञापन


फ्रेंडस इलेवन की तरफ से पुनीत ने 63 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसके अलावा योगेश रात्रा ने 12 रनों का योगदान दिया। ब्रदर इलेवन की तरफ से रिंकू ने तीन व भवानी व नीरज ने एक-एक विकेट चटकाए। टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज का खिताब पुनीत कुमार को दिया गया। विजेता टीम को 15 हजार नकद राशि व ट्रॉफी से नवाजा गया। जबकि उपविजेता को 7 हजार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का समापन मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान व भाजपा मंडल पच्छाद के कोषाध्यक्ष विद्यादत्त शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर संजय अत्री, भूपेंद्र ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, मुकेश रात्रा व प्रशांत समेत कई लोग मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें