फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन भाजपा ने लड्डू बांटकर मनाई खुशियां

विज्ञापन
sweets
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। हिमाचल और गुजरात राज्यों में भाजपा की जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह लड्डू बांटे। लड्डू बांटने का यह क्रम मंगलवार सुबह शुरू हुआ जो कि दोपहर तक चलता रहा।

नाहन भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह स्टाल लगाए। शहर के चौगान, गुन्नुघाट, कच्चा टैंक, बड़ा चौंक में स्टॉल लगाए गए जहां मौजूद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर वहां से गुजर रहे लोगों को लड्डू खिला कर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात और हिमाचल में बनी भाजपा की सरकार को नाहन भाजपा ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर करार दिया। जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग व मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने कहा कि जनता ने वंशवाद, जातिवाद की राजनीति को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिला की तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। राज्य में भी भाजपा की सरकार बनने से अब यहां के विकास को लगा ग्रहण समाप्त होगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल की जीत के बाद अब नाहन को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें