फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलौन खड्ड में 6 घंटे तक चला सर्च अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फालोअप--
चिलौन खड्ड में 6 घंटे तक चला सर्च अभियान
हत्याकांड के आरोपी को साथ लेकर गई 18 सदस्यीय सर्च टीम
सर्च में नहीं मिल पाया अभी तक मृतक का पर्स और मोबाइल सेट
पुरुवाला युवती मर्डर मामले का मुख्य आरोपी नाहन शिफ्ट किया
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला की युवती के मर्डर मामले में पुलिस जांच टीम चिलौन खड्ड में वारदात स्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी माजरा सेवा सिंह के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम ने करीब 6 घंटे तक सर्च अभियान चलाया। इस मामले के सह आरोपी युवक को लेकर गहन सर्च अभियान चला। सर्च टीम में फायर ब्रिगेड टीम सदस्य भी शामिल रहे लेकिन शुक्रवार को भी मृतक युवती का पर्स व मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। इस मामले के मुख्य आरोपी को हरियाणा के जगाधरी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नाहन शिफ्ट कर दिया गया है जहां पर पुलिस हिरासत में उपचार चलेगा।
बता दें कि 11 नवंबर को पुरुवाला से युवती गायब हुई थी। परिजनों की शिकायत के बाद 14 नवंबर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसी दिन इस मामले के मुख्य आरोपी को पूछताछ के लिए माजरा थाने में बुलाया गया। पूछताछ के बाद घर भेज दिया। आरोपी युवक ने युवती से किसी तरह की बातचीत से इंकार किया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच टीम ने मोबाइल डिटेल्स निकाली जिसमें लापता होने वाले दिन तक आरोपी युवक की बात युवती से होती रही थी। 15 नवंबर को जैसे ही फिर से पूछताछ को पुलिस टीम घर पहुंची, घर के भीतर युवक ने खुद को चाकू से गोद कर घायल कर लिया। आरोपी युवक को उपचार के लिए जगाधरी अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी युवक के परिजन उलटे पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगा कर दबाव बनाने लगे थे। इसके बाद लापता लड़की के परिजनों ने पुलिस जांच टीम को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया।
विगत शनिवार को चिलौन के खड्ड में युवती का शव मिला। अगले दिन रविवार को विरोध स्वरूप ग्रामीणों का देहरादून पांवटा एनएच पर 4 घंटे चक्का जाम रहा। इसके बाद मुख्य आरोपी युवक के डॉ. चाचा को गिरफ्तार किया गया। फिर नाहन आईटीआई में पढ़ रहे युवक साहिल खान को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी 2 दिसंबर कर पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। सह आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के बाद इस हत्या मामले की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को नाहन अस्पताल में उपचार के लिए शिफ्ट कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस, फायर ब्रिगेड की करीब 18 सदस्यीय टीम मौका ए वारदात पर चिलौन खड्ड़ पहुंची। छह घंटे के सर्च अभियान चला। इस दौरान मृतक युवती का पर्स व मोबाइल बरामद नहीं हो सका है।
--------------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें