पांवटा और आसपास क्षेत्रों में कल बिजली बंद रहेगी
11 केवी पांवटा और देवीनगर फीडर कल पावर कट
पांवटा में 11 केवी 5 फीडर में शट डाउन शेड्यूल तय
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बिजली बोर्ड के पांवटा सब डिवीजन में 11 केवी वाले 5 फीडरों के शटडाउन शेड्यूल की तिथि व समय तय कर दिया गया है। बिजली बोर्ड सहायक अभियंता पांवटा जगदीश चंद नेगी ने कहा कि रविवार 3 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 11केवी पांवटा व देवीनगर फीडर में केबल बिछाने व मरम्मत का कार्य होना है। इसके चलते बद्रीपुर, शमशेरपुर, पांवटा साहिब, देवीनगर व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
हीरपुर, 11 केवी फीडर में 4 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक तारुवला, शिवा कॉलोनी व कृष्णा विहार कॉलोनी में बिजली की आपूर्ति बाधित होगी। पातलियों 11 केवी फीडर में 6 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे मरम्मत कार्य के दौरान सूरजपुर, पातलियों और फ्रेंड्स कॉलोनी व भाटांवाला में आपूर्ति बंद रहेगी।
शुक्रवार, 8 दिसंबर को 11 केवी हीरपुर मतरालिों व 11 केवी गोंदपुर फीडरों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बद्रीपुर, आदर्श कॉलोनी, तेज सिंह कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, तारुवाला, मतरालियों, कुंजा, डेंटल कॉलेज. आईआईएम व एचआईटी संस्थान वाले एरिया में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने कहा कि रविवार, 10 दिसंबर को 11 केवी पांवटा फीडर के तहत पड़ने वाले बद्रीपुर, शमशेरपुर व पांवटा साहिब क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहगी।
---------------
सुरेश तोमर
...