फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू भाईयों की हिफाजत करें बंगलादेश की सरकार: सलामदीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिंदू भाइयों की हिफाजत करें बंगलादेश की सरकार : सलामदीन
बंगलादेश में ईश निंदा संबंधी फेसबुक पोस्ट विवाद पर जताई चिंता
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
तहसील मुुस्लिम वेलफेयर कमेटी पांवटा ने बंगलादेश सरकार से हिंदुओं की हिफाजत की मांग की है। बंगलादेश में उपद्रवियों द्वारा ईश निंदा संबंधित फेसबुक विवाद बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे पड़ोसी देश में आगजनी हुई व विवाद बढ़ता गया।
विज्ञापन

मुुस्लिम वेलफेयर कमेटी पांवटा तहसील इकाई बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सलामदीन व सचिव इंतजार अली ने कहा कि बंगलादेश में दोनों समुदाय के लोगों को मिल कर विवाद सुलझाना होगा। बंगलादेश सरकार वहां पर बस रहे हिदू भाइयों की हिफाजत करें। भारत की तरफ से भी पड़ोसी देश की सरकार से सामंजस्य बनाया जाए जिससे वहां पर बस रहे हिंदू परिवारों के साथ किसी तरह की भड़काऊ गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। हिंदू समुदाय के लोगों के साथ गलत व्यवहार करने वाले आरोपियों से बंगलादेश सरकार सख्ती से निपटें ताकि आपसी सौहार्द बना रह सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर कामयाब अली, इमरान कादरी, इंजतार अली, सुल्तान, इमरान व सोबीन समेत समेत मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी पांवटा इकाई के सदस्य मौजूद रहे।
-------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें