अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर जिला के सभी 538 मतदान केंद्रों एवं दो अतिरिक्त मतदान केंद्रों के लिए मंगलवार को मतदान पार्टियां रवाना हो गई हैं। उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने बताया कि 8 नवंबर को सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थल पर मतदान केंद्र स्थापित करेंगी तथा 9 नवंबर को सुबह 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा।
उपायुक्त ने कहा कि जिला के कुल 3,42,356 मतदाता 9 नवंबर को पांच निर्वाचन के कुल 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। उन्होंने बताया कि पच्छाद में कुल 67924 मतदाता हैं जिनमें से 35,144 पुरुष तथा 32,780 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 110 मतदान केंद्र स्थापित होंगे, जिनमें से 8 मतदान केंद्र संवेदनशील है। जबकि इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3 प्रत्याशी मैदान में है।
इसी प्रकार नाहन में कुल 72,969 मतदाता हैं जिनमें से 37,722 पुरुष तथा 35,247 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 114 मतदान केंद्र स्थापित होंगे जिनमें से 11 मतदान केंद्र संवेदनशील, 14 अति संवेदनशील हैं। उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं।
रेणुका में कुल 63,831 मतदाता हैं जिनमें से 33,344 पुरुष तथा 30,487 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 123 मतदान केंद्र स्थापित होंगे जिनमें से 11 मतदान केंद्र संवेदनशील 02 अति संवेदनशील हैं। जबकि इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
उपायुक्त ने कहा कि पांवटा में कुल 73,231 मतदाता हैं जिनमें से 38,867 पुरुष तथा 34,364 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 94 मतदान केंद्र तथा अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित होंगे, जिनमें से 41 मतदान केंद्र संवेदनशील, 19 अति संवेदनशील हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 4 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इसी प्रकार शिलाई में कुल 64,401 मतदाता हैं जिनमें से 35,783 पुरुष तथा 28,618 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 97 मतदान केंद्र स्थापित होंगे, जिनमें से 6 मतदान केंद्र संवेदनशील 4 अति संवेदनशील हैं।
जिला में मतदाताओं की कुल संख्या 3,42,356 मतदाता हैं। इसमें 1,80,860 पुरुष तथा 1,61,496 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में स्थापित सभी मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली और शौचालय इत्यादि की व्यवस्था कर दी गई है। इसके अतिरिक्त शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं के लिए 41 व्हीलचेयर का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला की प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो-दो महिला बूथ स्थापित किए जाएंगे। इन मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।