फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा और गिरिपार क्षेत्र में बिजली के लंबे कटों से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा व गिरिपार क्षेत्र में बिजली के लंबे कटों से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। मंगलवार रात व बुधवार को सुबह भी बिजली के कट लगते रहे। बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है प्रदेश में काफी बारिश हुई है। सिल्ट आने पर प्रमुख बिजली उत्पादन प्रभावित होने से दिक्कतें आ रही हैं।
पांवटा व गिरिपार निवासी नरेश पराशर, राजेंद्र नेगी, महेश कोहली, अतर कपूर, मोहनीश मोहन, अजीत चौधरी, दीपक दुबे, कपिल शंकवाण, आरती दीपक, रामलाल परमार, सुमन चौहान, निशा चौहान, जगमोहन सिंह, प्रदीप चौहान, सुनील कुमार, संजीव नागपाल, वीना शर्मा, लोकेश वशिष्ठ, जेपी राजपूत, रविंद्र सिंह, श्यामलाल शर्मा व विशाल बनैईया ने कहा कि बिजली के लंबे कटों से दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम से रात तक करीब 3 से 4 घंटे तक बिजली गुल रही। पांवटा, आंजभोज, शिलाई, कमरऊ, सतौन समेत गिरिपार की पांच दर्जन से अधिक पंचायतों व पांवटा शहरी क्षेत्र की एक लाख से अधिक आबादी को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बुधवार को भी बीच बीच में लंबे बिजली कट लगते रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं को खूब दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पांवटा डीएस ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश होने से कई परियोजनाओं में सिल्ट आ गई है। प्रदेश के प्रमुख बिजली प्रोजेक्ट में उत्पादन प्रभावित हुआ है जिसके चलते पीछे से ही कम बिजली पहुंच रही है। इसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अभी और भी दिक्कतें आ सकती हैं।
--पांवटा और गिरिपार क्षेत्र में बिजली के लंबे कटों से उपभोक्ता परेशान
पांवटा दून, आंजभोज, सतौन और शिलाई में उठानी पड़ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें