15 सड़कों पर आवाजाही ठप
नाहन। सिरमौर में बारिश के चलते शनिवार को 15 सड़कों पर यातायात ठप रहा। लिहाजा, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा शिलाई इलाके की सड़कें बंद हो रहीं हैं।
जगह-जगह भारी भूस्खलन के चलते पहाड़ी से गिर रहे मलबे से लोक निर्माण विभाग की सड़कों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। शनिवार को शिलाई में 11, संगड़ाह में दो, नाहन और पांवटा साहिब क्षेत्र की एक-एक सड़क बंद रही।
सड़कें बंद होने से किसानों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है, जो फसलों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इसके साथ-साथ कामकाजी लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं बाकि अन्य सड़कों को विभाग ने बहाल कर दिया है।