फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों के वेतन में 15 फीसदी बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों के वेतन में 15 फीसदी बढ़ोतरी

सिविल अस्पताल राजगढ़ की बैठक में फैसला, अन्य निर्णय भी लिए

अल्ट्रासाउंड के लिए तकनीशियन का मामला पेश करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। सिविल अस्पताल राजगढ़ में रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई अहम फैसले हुए। इस दौरान रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) कर्मियों के वेतन में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर सहमति जताई गई। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर भी निर्णय लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने कहा कि सिविल अस्पताल राजगढ़ में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं और मरीजों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक में अवगत करवाया गया कि इस चिकित्सालय में तकनीशियन का पद रिक्त होने से मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड करना पड़ रहा है। इस पर एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन को तकनीशियन का पद शीघ्र अति शीघ्र भरने के लिए मामला प्रस्तुत करने को कहा ताकि लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा का लाभ शीघ्र मिल सके।

बैठक में ये बात भी सामने आई कि मौजूदा समय में अस्पताल की लैब मशीन में एक घंटे में केवल 40 टेस्ट ही हो पाते हैं, इससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को टेस्ट करने में असुविधा न हो, इसके लिए समिति ने मशीन की टेस्ट क्षमता को बढ़ाने के लिए मामला उच्च स्तर पर उठाने का निर्णय लिया।

इससे पूर्व अनुमोदित बजट से किए गए विकास कार्यों का ब्योरा और विभिन्न निर्णयों की कार्यान्वयन रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इसके अलावा पिछले दो वित्तीय वर्षों 2021-22 व 2022-23 में रोगी कल्याण समिति की आय व व्यय और अगले वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए बजट अनुमान का ब्योरा भी अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया।

बैठक में वित्तीय वर्षों 2021-22 और 2022-23 में पूंजीगत व्यय, राजस्व व्यय, उपकरण एवं मशीनरी, सामग्री आपूर्ति, एंबुलेंस सेवाएं, अस्पताल की मरम्मत और रखरखाव, अस्पताल स्वच्छता और अस्पताल अपशिष्ट प्रबंधन पर हुए व्यय के अलावा वर्ष 2023-24 के लिए बजट अनुमान का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में रोगी कल्याण समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। इस दौरान कार्यवाही का संचालन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिम्मी शर्मा ने किया। इस अवसर पर बीएमओ डाॅ. उपासना शर्मा, नगर पंचायत सचिव अभिनव शर्मा, खंड विकास अधिकारी तपेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें