कोटला मोलर में 15 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
स्वास्थ्य खंड धगेड़ा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से सैनधार क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र कोटला मोलर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान विभिन्न रोगों के 15 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कर उचित परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने बताया कि गैर संचारी रोगों को लेकर विभाग की ओर से कोटला मोलर में स्वास्थ्य शिविर में 15 लोगों की जांच की गई। इस दौरान उच्च रक्तचाप के तीन और मधुमेह का एक रोगी पाया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविरों का आयोजन के निर्देश खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल की ओर से दिए गए हैं।