फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहां व शिलाई में गरजी युवा कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां/शिलाई (सिरमौर)। जिले की पच्छाद विधानसभा के सराहां और शिलाई में युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर। इस दौरान युकां ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ रैली निकाली और नारेबाजी की। पच्छाद युवा कांग्रेस ने सराहां बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव व पच्छाद के प्रभारी विकास कालटा की अध्यक्षता में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर सरकार को घेरा। विकास कालटा ने कहा कि आज लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं, वहीं देश व प्रदेश में बनी अव्यवस्था भी किसी से छिपी नहीं है। जो सिलिंडर पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में 450 रुपये में मिलता था, आज 1000 रुपये से ऊपर मिल रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इसके अलावा खाद्य पदार्थों के दाम भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने पच्छाद के विधायक को घेरते हुए कहा कि विधायक के पिछले छह वर्ष के कार्यकाल में कोई भी ऐसा कार्य नहीं हुआ, जिसे जनता के बीच में बताया जा सके। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुधीर ठाकुर, स्वर्ण नेगी, प्रदीप सूर्या, राजेंद्र ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी मोहनी ठाकुर व सुरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, शिलाई में भी युवा कांग्रेस ने महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कुछ मंत्री जब विपक्ष में थे तो गैस सिलिंडर सिर पर उठाकर और पेट्रोल की कीमतों को लेकर साइकिल पर चलते थे। सब्जी गले में लटका कर बड़ा विरोध करते थे। लेकिन, अब जब भारत के इतिहास में सबसे अधिक महंगाई की मार चली है तो भाजपा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आती। शिलाई बाजार से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई। इस मौके पर शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राणा, उपाध्यक्ष पंकज सिंगटा, टिंकू जिंटा, अरुण राणा, किशोर राणा, गोविंद राणा, अतर शर्मा, संदीप चौहान, अमित ठाकुर, अमित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें