नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान गत दो शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 567 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में 350, खेल में 21, सांस्कृतिक कार्यक्रम में पांच और एनएसएस में आठ विद्यार्थी पुरस्कृत किए गए। जबकि, एनसीसी में 14, रोबर्स एंड रेंजर्स में 74 के साथ ही 30 पुरस्कार रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को दिए गए।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने कहा कि वार्षिक समारोह किसी भी शैक्षणिक संस्थान की वर्ष भर की उपलब्धियों का एक आइना होता है। ऐसे समारोह से मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है। वहीं, अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों का नशामुक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार की जाएगी। कॉलेज परिसर में चारदीवारी, कैंटीन और व्यायामशाला इत्यादि के निर्माण के लिए दो करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जल्द इसका कार्य आरंभ किया जाएगा। कॉलेज की प्रधानाचार्य मती वीना राठौर ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इससे पहले केंद्रीय विद्यार्थी छात्र परिषद की प्रधान रुचिका ने कॉलेज में सभागार निर्माण की मांग रखी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
मोहित और अर्चना बनें बेस्ट एथलीट
वार्षिक समारोह में शैक्षणिक पुरस्कारों में कोमल सैनी, हिमानी ठाकुर, अतर सिंह, शिल्पा चौहान, पूनम, पुष्पा, प्रियंका, कुलदीप सिंह, जयवंती ठाकुर, प्रोमिला, कंचन, मनीष कुमार, नेहा शर्मा, अंजू शर्मा, ममता देवी, शालू शर्मा, प्रतिभा, शिखा पंवार, संगीता, सोनम, काजल पुंडीर, शाहिन, अंजलि चौहान, आदित्य अग्रवाल, मनीषा धीमान और शीतल सहित 350 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। एथलेटिक के पुरुष वर्ग में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने के लिए मोथहित कुडलास और महिला वर्ग में अर्चना को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार दिया गया। पुष्पा ठाकुर, सुमन चौहान, उमेश शर्मा, मोनिका कपूर सहित अन्य खिलाड़ियों को भी नवाजा गया। दिल्ली में गणतंत्र परेड में भाग लेने पर वीरेंद्र कुमार और राहुल चौहान को पुरस्कार मिले। सांस्कृतिक गतिविधियों में रंजना कुमारी, कपिल शर्मा, हरीश चंद्र और एनएसएस में पुष्पेंद्र, प्रदीप कुमार, मनीषा तोमर तथा एनसीसी में राहुल चौहान सहित अन्य विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी मधु बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पीजी कॉलेज सोलन की प्रधानाचार्य शकुंतला शर्मा, प्रतिभा कौशिक, पीटीए अध्यक्ष प्रताप रावत, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सुरेश जोशी, पंचायत समिति की अध्यक्ष कविता चौहान, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।