फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बढ़ती वारदातों पर व्यापार मंडल तल्ख

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बढ़ती वारदातों पर व्यापार मंडल तल्ख
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कारोबारी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के क्षेत्रों में हो रही चोरी की वारदातों पर व्यापार मंडल तल्ख हो गया है। व्यापार मंडल का कहना है कि पांवटा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की दर्जनों वारदातें हुई हैं। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से कारोबारी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। व्यापार मंडल प्रधान अनिंद्र सिंह नोटी ने कहा कि पांवटा में दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कई चोरियां हो चुकी हैं। वीरवार को प्रिंस मोबाइल गैलरी में लाखों की चोरी होने से व्यापारियों में रोष है। मोबाइल गैलरी थाने से केवल पांच सौ मीटर दूरी पर ही है। अस्पताल के समीप होने पर रात के समय में भी इधर चहल-पहल रहती है। पुलिस चोरियों की वारदातों को हल्के में ले रही है। इसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। व्यापार मंडल चोरी की कड़ी निंदा करता है। पुलिस प्रशासन ने शीघ्र आरोपियों को नहीं दबोचा तो व्यापार मंडल और दुकानदार आंदोलन करेंगे। मजबूरन कड़े फैसले लेने में नहीं हिचकेंगे।
विज्ञापन

चोरों से निपटने को पुलिस प्रयास नाकाफी : कांग्रेस
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और पूर्व नप कमेटी अध्यक्ष अवतार सिंह तारी का कहना है कि पांवटा में चोर गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को एक के बाद एक करके अंजाम दे रहा है। पुलिस का गिरोह को कोई भय नहीं रह गया है। शहर में थाने से केवल पांच सौ मीटर दूरी पर वीरवार को इतनी बढ़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया गया। स्थानीय पुलिस चोरियों और स्नैचिंग मामलों से निपटने में असफल साबित हो रही है। इससे आम जनता में बढ़ती वारदातों से असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। ब्लॉक कांग्रेस पांवटा ने शीघ्र चोरी के आरोपियों को दबोचने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें