फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू में पेयजल संकट गहराया, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ददाहू में पेयजल संकट गहराया, लोग परेशान
इलाके में लगे सभी हैंडपंप भी खराब, लोग पानी को भटकने लगे
गर्मी के सीजन में किल्लत से निपटना होगा कड़ी चुनौती
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)।
मौसम में आए परिवर्तन के साथ ही ददाहू इलाके में पानी की कमी का असर अभी से दिखाई देने लगा है। इस गर्मी में पेयजल किल्लत से निपटना विभाग के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं। इस बार कम बारिश के चलते मुख्य स्रोतों में भी पानी की भारी कमी चल रही है। वहीं नदी नालों के जलस्तर में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। लिहाजा, गर्मी के सीजन से निपटने के लिए विभाग ने अभी तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। न ही वैकल्पिक तौर पर पानी की व्यवस्था की है।
हालांकि, विभाग पानी की कमी को देखते हुए राशनिंग के आधार पर पानी वितरित करेगा। ददाहू वासियों के लिए केवल एक समय ही पानी देने की व्यवस्था की जाएगी। हैरानी की बात यह है कि पिछले लंबे समय से ददाहू क्षेत्र में स्थापित हैंडपंप भी खराब चल रहे हैं। विभाग ने अभी तक इन्हें दुरुस्त नहीं किया है। ऐसे में लोगों की चिंता सताने लगी है। हैंडपंप पर आधारित कई लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, बाजारों में लगे सार्वजनिक नलों में समय के अनुसार पानी की आपूर्ति होती है लेकिन हैंडपंपों में हर समय में पानी की आपूर्ति आसानी से हो जाती है। हैंडपंप पिछले लंबे अरसे से खराब पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोग विभाग से इन हैंडपंपों को दुरुस्त करने की मांग समय-समय पर उठाते रहे हैं ताकि गर्मियों के दिनों में पानी की कमी के दौरान इन हैंडपंपों का लाभ लिया जा सके लेकिन स्थिति इसके उलट है। मुख्य स्रोतों में पानी की कमी के बावजूद इन हैंडपंपों को नहीं सुधारा गया है।
ददाहू क्षेत्र में आधा दर्जन के करीब हैंडपंप हैं जो खराब चले हुए हैं। ऐसे में विभाग के समक्ष भी पेयजल आपूर्ति को बनाए रखना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।
विज्ञापन

उधर, सहायक अभियंता जोगिंद्र ठाकुर ने बताया कि हैंडपंपों को ठीक करवाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। शीघ्र ही सभी हैंडपंपों को ठीक करवाकर पानी की आपूर्ति को बहाल किया जाएगा ताकि गर्मियों में पेयजल किल्लत से निपटने में आसानी हो सके। उन्होंने बताया कि विभाग एक अप्रैल से ददाहू में पानी की राशनिंग की व्यवस्था करेगा।
-----------हितेश शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें