नाहन (सिरमौर)। एचपीएसईबी पेंशनर्स वेलफेयर समिति की बैठक हिंदू आश्रम नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान याकूब बेग ने की। बैठक में सरकार और राज्य विद्युत बोर्ड का कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के लिए आभार प्रकट किया गया। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें विद्युत बोर्ड प्रबंधकों से 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को 5,10 और 15 प्रतिशत की दर से पेंशन बढ़ोतरी को बेसिक पेंशन के साथ देने की मांग की गई। इसके अलावा पंजाब की तर्ज पर 1 जनवरी 2006 से पेंशन देने की भी मांग उठाई। याकूब बेग ने कहा कि कई पेंशनरों के चिकित्सा बिलों का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है। इन बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए। याकूब बेग, शमशेर सिंह ठाकुर, बुंदु खान, मोहन लाल, गुरचरण सिंह, गोपाल सिंह ठाकुर, अशोक विक्रम, रूलदु राम, बाबूराम, शफी मोहम्मद, गोरी दत्त, विशाल मनी, प्रेम सिंह, भगवान दास, मोहम्मद नासिर आदि ने नगर परिषद से सड़कों की दशा सुधारने की मांग उठाई।