फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबीवाला गांव में ग्रामीणों को नियमित नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबीवाला गांव में ग्रामीणों को नियमित नहीं मिल रहा पानी
ग्रामीणों ने पाइप लाइन को दोबारा से जोड़ने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर (सिरमौर)। डोबरी सालवाला पंचायत के अंबीवाला गांव के लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बली राम, विजेंद्र कुमार, गुरवचन कौर, शोभाराम, सीता देवी, चमेली देवी, तुलसी आदि ने बताया कि क्षेत्र में पानी की दिक्कत ठेकेदार की वजह से उत्पन्न हुई है।
ठेकेदार ने अंबीवाला स्टोर टैंक से सप्लाई पाइप को नीचे की सतह से न जोड़कर बीच से जोड़ा है जिस कारण उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जब तक टैंक पानी से भरा रहता है तब तक सभी के घरों में पानी की पूरी आपूर्ति होती है लेकिन जैसे ही टैंक में पानी घट जाता है। पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। यहां तक प्राथमिक स्कूल अंबीवाला में भी पिछले दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जिस वजह से स्कूल के बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की एसएमसी प्रधान गीता देवी, गुंदर सिंह, तारा देवी, विनीता, तुलसीराम ने बताया कि पानी की आपूर्ति न होने की सूचना पांवटा के अधिशाषी अभियंता को दे दी गई है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की कि पाइप को स्टोर टैंक की निचली स्तर पर लगाया जाए ताकि पानी की सही आपूर्ति हो सके।
उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता काला सिंह ने कहा कि समस्या को दूर करने के लिए जेई को निर्देश दे दिए गए हैं।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें