अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
पांवटा शहर में घरेलू गैस सिलेंडर 800 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा शहर के आसपास व अन्य इलाकों के लिए भी गैस सिलेंडर की नई दरें निर्धारित कर दी हैं। उपायुक्त सिरमौर बीसी बड़ालिया ने मुनाफाखोरी व जमाखोरी आदेश 1977 के तहत अधिसूचना जारी कर 14.2 किलोग्राम वजन के रसोई गैस सिलेंडरों के लिए मजदूरी सहित दरें निर्धारित की हैं।
नगर पालिका क्षेत्र पांवटा, तारूवाला, बातापुल, किशनपुरा में गैस सिलेंडर की कीमत 800 है। बेहराल, शिवपुर, सुरजपुर, हरिपुर और निहालगढ में 802 तथा पुरूवाला, कांशीपुर, पिपलीवाला, क्यारदा, मिश्रवाला, गुलाबगढ, राजबन, बगरान, सालवाला में 803, ब्यास, कोठडी, अजोली, किशनकोट में 806 रूपये में सिलेंडर मिलेगा। ददाहू के मुख्य बाजार, तहसील कालोनी, खालाक्यार, बड़ोन, रेणुकाजी, बेहरवाला, टोकियो, सैनवाला, चूली, कथाह-शीतला तथा कागटा-मेलन में गैस सिलेंडर की कीमत 802 रुपये होगी।
वहीं गिरीनगर, परदूनी, बायला, कांसर, घाटों, भरोग-भनेडी, त्रिमली कांसर, मालगी, थाना कसोगा, धगेडा, बिरला, घ्याली, जमटा, त्रिमाली, कटवाली, सवारा, नेरसी कटल में 805, कोलर, धौलाकुआं, हरीपुरखोल में 806, कोटला मोलर और पनार में 808 तथा मैहत, जाटों, पंजाहल वाया जमटा में 809, बागथन में 811, कोटी धीमान, चांदनी, शडियार में 812 में सिलेंडर मिलेगा। संगड़ाह तहसील कॉलोनी, काली मिटटी, जवागलधार, पुलिस कॉलोनी, दबरेट, हाई स्कूल, टिक्करी, लाना पालर में 819 तथा अंधेरी, सैंज, सुंदरघाट, ऊंचा-टिक्कर, गनोग, बडग में 821 तथा पराडा, बेचड़ का बाग, महिपुर, कोटघाट, पनीयाली, नेहर रजोली, भरोग, आंगी बनोना, पनयाली तथा चकनाल में 823 निर्धारित की गई है। जबकि शिलाई तथा नाया में सिलेंडर 801 रुपये में मिलेगा।
बांदली, कांडो, क्यारी, द्राबिल, बालीकोटी में 803, टिंबी, सतौन में 809, कफोटा 811, कमरउ, बडवास, बकरास, रोहनाट, नैनीधार, नायापंजौड, हलाहां, धारकोटी में 812, जामना जाखना, च्योग, जुग पथवास, मासु, शरली, मानपुर, कोटी भौंच में 821 में सिलेंडर मिलेगा। वहीं हरिपुरधार और लवाणाधार में 795 में सिलेंडर दिया जाएगा। चुनवीं, कोरग, पंचभाया में 796, चाडना, नौराबौरा, बागी, छोटा सिंगल, चैगवालना, चयाली, लाधिया और कोरग में 797, तरांहखड तथा जरवा में 799, घण्डूरी, भालरभलौना, गताधार, पनोग, सांगना-सताहन तथा अजरोली में 800, कोटीभौंच में 802, शिवपुर, भवाई और चौरास में 803, रास्त में 807, कुपवी में 805, केलवी (जिला शिमला) में 812, कांडा बनाह, टिकरटी 817, दौची, कोठी 819, माल्ट, जुबली कनाह, मशोट, फिंजडी में 826 में सिलेंडर मिलेगा। वहीं केदारपुर, भूपूर, बाथनवाली, किश्नपुरा में 800 तथा माजरा में सिलेंडर की दर 802 रुपये निर्धारित की गई है।