फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने जरूरतमंदों की सहायता को बढ़ाए हाथ

विज्ञापन
छात्रों ने गरीबों को कपड़े किए दान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं ने सामाजिक सरोकार की ओर कदम बढ़ाया है। गरीबों को ठंड से ठिठुरते देख इन युवाओं ने उन्हें गर्म वस्त्र देने का बीड़ा उठाया है। छात्रों राम मूर्ति, दिनेश, वासू, गौरव, नवीन, शिवम, पुनित ने वीरवार को बस अड्डे में गरीब लोगों को पुराने कपड़े दिए।

युवाओं ने बताया कि वह आस-पास के क्षेत्रों से नाहन में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। इस दौरान उनकी नजर अकसर ठंड से ठिठुरते कुछ लोगों पर पड़ जाती थी। उन्हें देखकर उनके मन में टीस ही उभर आती थी। फिर एक दिन उन्होंने फैसला लिया कि वे पुराने वस्त्र जो कि सही दशा में हैं इन लोगों को दान करेंगे ताकि वह इसका उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने बताया कि उन्होंने वीरवार को नाहन बस अड्डे पर जिस जरूरतमंद को ठंड से ठिठुरते देखा उसे वस्त्र भेंट किए। युवाओं ने शहर के लोगों से अपील की कि वे भी अपने पुराने वस्त्र जिसे वह उपयोग में नहीं ला रहे हैं। उन्हें जरूरतमंद लोगों को दान करें ताकि उनका उपयोग हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें