फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले दर वस के रूप में मनाया निर्भया कांड दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन पीजी कॉलेज की स्थानीय एसएफआई इकाई ने शनिवार को काले दिवस के रूप में मनाया। एसएफआई से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं ने दिल्ली में आज ही के दिन 16 दिसंबर 2012 को निर्भया के साथ पेश आई हैवानियत के विरोध में अपनी बाजूओं पर काले बिल्ले लगाए। इस मौके पर युवा छात्र नेताओं ने महिलाओं को महिला उत्पीड़न पर जागरूक रहने के प्रति प्रेरित भी किया।

इकाई अध्यक्ष निशांत अत्री ने कहा कि निर्भया के साथ पांच साल पहले पेश आई दरिंदगी से पूरा देश हिल गया था। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में पेश आई ऐसी घटना से महिलाओं की आजादी व मान सम्मान को ठेस पहुंची थी। निशांत ने कहा कि दुख:द पहलू यह है कि निर्भया कांड के बाद भी ऐसी घटनाएं देश में थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

दक्ष चौहान ने कहा कि निर्भया कांड के बाद देश के कई हिस्सों में महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं पेश आई हैं। हाल ही में शिमला के कोटखाई में गुड़िया के साथ पेश आई दरिंदगी की वारदात पूरे समाज को शर्मसार करने वाली है।
विज्ञापन


छात्र नेता ने सभी छात्राओं से कहा कि उनके साथ कोई भी बदतमीजी करे तो उसका उसी समय विरोध करें। कॉलेज प्रशासन, अपने घर व पुलिस को उससे जरूर अवगत करवाएं। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष निशांत अत्री, सचिव दक्ष चौहान, सचिन ठाकुर, लेखराम, विशाल, शीतल, अंजली, विनिता, भगत सहित दर्जनों छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें