फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मी हड़ताल पर, कामकाज ठप

विज्ञापन
बीएसएनएल 5जी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के आह्वान पर जिले में बीएसएनएल के सभी कर्मचारी मंगलवार सेे दो दिवसीय हड़ताल पर बैठ गए हैं। इससे निगम का तमाम कामकाज ठप हो गया है। कई जगहों पर दफ्तरों में ताले लगा लिए गए हैं। मंगलवार को गेट मीटिंग करते हुए कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।

बीएसएनएल के जिला मुख्यालय नाहन कार्यालय में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मंगलवार को कार्यालय गेट पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में शामिल उपमंडल अधिकारी खजान सिंह, शक्तिसिंह तथा बीएसएनएल यूनियन के जिला सचिव जीडी गंगोटिया, सुशील कुमार, राजकुमार, प्यारे सिंह, ज्ञानचंद, हरनाम सिंह, रमेश चंद, हीरा लाल, प्यार चंद, हुकम सिंह, सुरेंद्र सिंह, मायाराम, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं लेकिन उन्हें पूरा करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से तीसरे वेतन संशोधन कमेटी की सिफारिशें लागू करने के बाद भी बीएसएनएल कर्मियों को नए वेतनमान के लाभ से वंचित रख रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में तीसरे वेतन संशोधन एक जनवरी 2017 से लागू करना, 15 प्रतिशत फिटमेंट व सभी भत्तों के संशोधन का हल, पीआरसी के बकाया मुद्दों का समाधान करने सहित सहायक टावर कंपनी का गठन बंद करने की मांग प्रमुख है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने उनकी मांगों पर अब भी ध्यान नहीं दिया तो वह लंबे आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए---
कामकाज ठप, मायूस उपभोक्ता
बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल का शहर में व्यापक असर देखने को मिला। जिन लोगों के टेलीफोन व ब्राडबैंड खराब थे उन्हें ठीक नहीं किया गया जिस कारण बीएसएनएल उपभोक्ता काफी मुश्किल में दिखे। उन्हें टेलीफोन व बीएसएनएल की सुविधा से वंचित रहना पड़ा। शहर के दूरदराज क्षेत्रों से लोग टेलीफोन बिल जमा करवाने गुन्नुघाट स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे तो वहां ताले लटके मिले जिस कारण वह मायूस हो उठे। जिला के अन्य क्षेत्रों में भी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें