फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनन-फानन में सड़क पर फेंकी मिट्टी, फंस गए वाहन

विज्ञापन
traffic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली डूंगाघाट-किला कलांच-नैनाटिक्कर सड़क को लेकर ‘अमर उजाला’ में छपे समाचार के बाद लोनिवि हरकत में आ गया।

आनन-फानन में पत्थरों से भरी उबड़ख़ाबड़ सड़क पर जेसीबी और मशीनरियों की सहायता से मिट्टी फेंकी गई लेकिन मंगलवार को बारिश की वजह से यह सड़क कीचड़ में तबदील हो गई जिस वजह से सड़क पर कई वाहन फंस गए। उधर, ग्रामीणों ने लोनिवि के प्रति आक्रोश जाहिर किया है। मंगलवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोनिवि के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने रविवार को चेतावनी दी थी कि मंगलवार को क्षेत्र के दर्जनों लोग सराहां में इकट्ठे होंगे व उसके बाद सहायक अभियंता का घेराव करेंगे। इस बाबत ‘अमर उजाला’ ने 11 दिसंबर के अंक में ‘सड़क की खस्ताहालत को लेकर भड़के पच्छाद के लोग’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग तुरंत हरकत में आया। सोमवार को विभाग ने इस सड़क की मरम्मत के लिए जेसीबी मशीन, टिप्पर समेत क्षेत्र के कर्मचारियों को लगा दिया। आनन-फानन में विभाग ने इस सड़क पर जेसीबी मशीन से गड्ढों को भरने का काम शुरू किया। मिट्टी से गड्ढे भरकर लीपापोती की गई लेकिन बारिश के बाद मंगलवार को हालात ऐसे हो गए कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस जहां मलबे में फंस गई वहीं अन्य छोटे वाहन भी मिट्टी डालने से सड़क में ही फंस गए। इस कारण स्कूल, कॉलेज, आईटीआई व अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारी फंस गए।

ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुशील शर्मा के नेतृत्व में करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने सहायक अभियंता के कार्यालय में जाकर पुन: चेतावनी भरा ज्ञापन सौंपा। सहायक अभियंता कार्यालय में पहुंचने वाले लोगों में सोमदत्त ठाकुर, जगमोहन सिंह, रमन पुंडीर, रामलाल गौतम, राजेश कुमार, नरेश कुमार, गणेशदत्त, जीत सिंह व धर्मवीर सिंह समेत डेढ़ दर्जन लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत सही तरीके से की जाए।
विज्ञापन


उधर, सहायक अभियंता प्रकाश चंद ने बताया कि विभाग ने सोमवार को ही इस सड़क पर जेसीबी मशीन, टिप्पर व कर्मचारियों को लगा दिया था। अचानक बारिश होने के कारण सड़क पर जो मिट्टी डाली गई वह गीली हो गई है जिससे वाहनों के फंसने की समस्या हुई। इसे भी ठीक कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें