फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नघेता स्कूल की 3 छात्राएं खेलेंगी नेशनल हॉकी

विज्ञापन
हॉकी के ट्रायल में भाग लेतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)। रावमावि नघेता की तीन खिलाड़ी छात्राओं का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए किया गया है। स्कूल की तीनों छात्राएं अंकिता पुंडीर, हीना शर्मा व मुस्कान शर्मा 10 से 14 नवंबर के बीच छत्तीसगढ़ में होने वाली अंडर-14 वर्ग की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।


सनद् रहे कि जिला मंडी के सरकाघाट में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस दौरान टीम की ओर से खेलते हुए नघेता विद्यालय की अंकिता, हीना, मुस्कान, महिमा, भूमिका, कशिश, सुषमा, मनस्वी, सुहानी, कृषा व प्राक्षी ने शानदार खेल पेश किया था। साथ ही राज्यस्तरीय स्पर्धा जितने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रदर्शन के आधार पर तीन खिलाड़ी छात्राओं का चयन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप चंद शर्मा ने खिलाड़ी छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के डीपीई मनीष टंडन, खिलाड़ी छात्राओं व उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें