फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम बाइकर्स पर लगाम कसेगा रोड सेफ्टी क्लब, पुलिस

विज्ञापन
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संजय गुप्ता
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब में बेलगाम बाइकर्स की अब खैर नहीं। इसके लिए रोड सेफ्टी क्लब और पुलिस विभाग संयुक्त कार्रवाई कर बाइकर्स पर लगाम कसने की तैयारी कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक कालाअंब, मोगीनंद, खैरी व जोहड़ों में स्थित उद्योगों में कार्यरत हरियाणा के लोग अपने दुपहिया वाहन पर ट्रिपलिंग सवारी, तेज रफ्तारी व बिना हेलमेट पहने मुख्य सड़क पर बैरियर के रास्ते नहीं, बल्कि गली कूचों से प्रवेश करके यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन



इन बाइकर्स ने स्थानीय लोगों का सड़क पर चलना दुभर कर दिया है। इसके अलावा स्थानीय युवा भी यातायात नियमों की उल्लंघन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
हालांकि कालाअंब पुलिस कालाअंब-त्रिलोकपुर व कालाअंब-नाहन सड़क पर नाके लगाकर समय-समय पर कार्रवाई करती है लेकिन बाइकर्स हरियाणा की सीमा पर गली कूचों या कच्चे रास्तों से निकल जाते हैं। इनमें कई बाइकर्स ऐसे भी हैं जो लंबे अरसे से बिना नंबर ही दुपहिया वाहन चला रहे हैं। इसी के मद्देनजर रोड सेफ्टी क्लब व पुलिस इन बाइकर्स पर शिकंजा कसने की तैयारी में हैं।


रोड सेफ्टी क्लब कालाअंब के प्रधान संजय गुप्ता व उपप्रधान सोमनाथ भाटिया ने बताया कि यातायात के नियम तोड़ने वालों को पहले तो जागरूक करके यातायात नियमों व सुरक्षा के लिए हेलमेट पहने जाने व तेज रफ्तार व ट्रिपल सवारी इत्यादि के बारे में बताया जाएगा। उसके बाद भी नियम तोड़ते पाए गए तो उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इससे पूर्व भी पुलिस विभाग व क्लब द्वारा पंफलेट्स बांट कर लोगों को जागरूक किया जा चुका है लेकिन समझाने का असर लोगों पर थोड़े दिन ही दिखाई देता है।
विज्ञापन



उधर, पुलिस थाना कालाअंब के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद जल्द ही रोड सेफ्टी क्लब के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें