फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में अब बुजुर्गो को सिर्फ15 रुपये में मिलेगा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में वरिष्ठ नागरिकों को 15 रुपये में मिलेगा खाना
विज्ञापन

आस्था वेलफेयर सोसायटी घर-द्वार उपलब्ध करवाएगी भोजन
दो समय के खाने के लिए खर्च करने होंगे महज 30 रुपये
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। उनको बेहद कम दामों में दोपहर और रात का भोजन मिलने जा रहा है। खास यह है कि इसकी बाकायदा होम डिलीवरी होगी। आस्था वेलफेयर सोसायटी ने यह पहल की है। आस्था वेलफेयर सोसायटी 30 मार्च से शहर के वरिष्ठ नागरिकों को महज 15 रुपये में एक समय का भोजन देगी। दो समय के भोजन के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 30 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
सोसायटी ने फिलहाल दोपहर और रात का भोजन ही देने का फैसला लिया है। इसके लिए सोसायटी कर्मचारी भी तैनात करेगी। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ नागरिकों को दोपहर के भोजन में एक दाल, चावल, दो चपाती और सलाद दिया जाएगा। जबकि, रात के भोजन मेें एक दाल, एक सब्जी, चार चपाती और सलाद परोसा जाएगा। सोसायटी ने इस कार्य को अंजाम देने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। घर पर भोजन प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को आस्था वेलफेयर सोसायटी के पक्का तालाब स्थित डे केयर सेंटर में आकर अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद 30 मार्च से उनको यह भोजन उनके घर पर उपलब्ध करवाया जाएगा। सोसायटी के प्रधान राजीव भंडारी, कोआर्डिनेटर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि इसका लाभ सिर्फ वही बुजुर्ग ले सकेंगे जो अकेले रहते हैं और जिनका कोई भी देखभाल करने वाला नहीं है। जो बुजुर्ग अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, उनको इसका लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मार्च से मुफ्त परिवहन सुविधा भी
आस्था वेलफेयर सोसायटी शहर के सभी बुजुर्गों को 30 मार्च से मुफ्त परिवहन सुविधा भी देगी। शहर के कच्चा टैंक से एक सात सीटर गाड़ी कोर्ट तक जाएगी। इसमें बुजुर्गों को मुफ्त परिवहन सुविधा मिलेगी। गाड़ी का रूट कच्चा टैंक, रानीताल, अस्पताल, दिल्ली गेट, कोर्ट तथा फिर वापसी रहेगा। यह गाड़ी दिन में चार बार सुबह साढ़े 10 बजे, साढ़े 11, ढाई और शाम साढ़े चार बजे चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें