फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की रेणुका-अंबाला बस सेवा बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। हरियाणा रोडवेज की रेणुका-अंबाला बस सेवा को बहाल कर दिया गया है। तीन माह बाद यह बस रविवार से अपने निर्धारित रूट पर चलनी शुरू हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि रेणुका से अंबाला के लिए चलने वाली हरियाणा रोडवेज की एकमात्र बस सेवा के बंद हो जाने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों ने स्टाफ की कमी का हवाला देकर बस सेवा को बंद कर दिया था। जबकि जिला सिरमौर समेत हरियाणा राज्य के शहजादपुर, शाहा, कटासन, नारायणगढ़ और अंबाला कैंट की ओर से आने जाने वाले अधिकतर यात्री इसी बस सेवा पर निर्भर थे। इस सीधी बस सेवा के बंद हो जाने के कारण उनको परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने 12 फरवरी के अंक में रेणुका-नाहन- अंबाला बस बंद, लोग परेशान’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों को इस बस सेवा को दोबारा शुरू करना ही मुनासिब समझा। रविवार से इसे दोबारा से बहाल कर दिया गया।

बस के बहाल होते ही यात्रियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। हरियाणा रोडवेज अंबाला के ड्यूटी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए रेणुका-अंबाला बस सेवा को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें