फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या स्कूल के बाहर तैनात किए जाएं पुलिस जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर क्लब नाहन ने जिला पुलिस प्रमुख से कन्या स्कूल की छुट्टी के समय पुलिस जवानों को तैनात करने की मांग की है। क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल क्लब अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें यातायात समस्या से भी अवगत करवाया। मोहन लाल अग्रवाल ने उन्हें बताया कि शहर की महलात घाटी में भारी वाहनों के खड़े होने से लोगों को आवाजाही में बहुत दिक्कत होती है। इसलिए भारी वाहनों को खड़े करने के लिए शहर में किसी अन्य स्थल का चयन किया जाए। इस दौरान उन्होंने दोपहिया वाहनों में पीछे बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट से छूट देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कई बार अभिभावकों को अपने बच्चों को लेने स्कूल इत्यादि जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुध बेदी, महासचिव डॉ. केसी शर्मा, अशोक विक्रम, रमेश अत्री, सत्यदेव ठाकुर, दीपक अग्रवाल, ओमलाल चौहान, वीरेंद्र अग्रवाल, दलीप सिंह वर्मा, वेदप्रकाश, सुरेश सबलोक, आरके धवन, अनिल मोहिल सहित अन्य सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बाहर किसी सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि स्कूल लगने और अवकाश के समय कई मनचले लड़कियों को तंग करते हैं। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही नशा बंदी और अपराधों के खिलाफ किए गए बेहतर कार्यों के लिए उनको बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने क्लब के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें