फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तू लौंग वे मैं लायची’ पर मचाया धमाल

विज्ञापन
नाहन में इन्नर व्हील के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के अवसर पर इन्नर व्हील क्लासिक क्लब नाहन ने अपर स्ट्रीट नाहन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य से खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हें-मुन्ने बच्चों सिमरन, नियति, एनी, वैभव रतन और वाणी ने फिल्मी गीत इतनी सी हंसी, इतनी सी खुशी.., गीत पर बेहतरीन नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। उसके बाद शालिनी सिंह और उनकी सखियों ने पहाड़ी गीत ओ मेरी प्रीती जिंटा केरके चाली तू.., पर शानदार पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की। मधुलिका सिंह ने राजस्थानी घूमर नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। भावना रतन ने जी आया नूं.., काला शाह काला.., काला डोरिया..., एक के बाद एक पंजाबी गीत सुना कर खूब तालियां बटोरीं। नीलम जसवाल ने फिल्मी गीत कजरारे, तेरा नैना कजरारे.., पर जमकर डांस पेश किया। अंत में सभी महिलाओं ने तू लौंग वे मैं लायची.., गीत पर सामूहिक नृत्य पेश किया। इस अवसर पर मेंहदी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। इसमें सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को मेंहदी लगाई। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश रतन ने सभागार में मौजूद लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर क्लब की प्रधान भावना रतन, महासचिव मोना सिंह, शालिनी सिंह, अंजना सिंह, रूबी ठाकुर, रमा वर्मा, शिखा वर्मा, प्रोमिला ठाकुर, इशा राणा, नीलम जसवाल सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक संगीता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, वरिष्ठ नागरिक सुरेश रतन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच का संचालन भावना रतन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें