विधायक कश्यप नारग में फहराएंगे तिरंगा
नाहन (सिरमौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में 72वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य बसंत कुमार नेगी ने बताया कि पच्छाद क्षेत्र के विधायक सुरेश कश्यप कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। वह सुबह साढ़े 10 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और एनएसएस की ओर से संयुक्त रूप से मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। दोपहर बाद अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।