फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू में लगेंगे अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
सीसीटीवी
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मकसद से ददाहू में सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। रेणुका पुलिस ददाहू क्षेत्र में दो और सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार कर रही है। हालांकि, ददाहू में विश्रामगृह के समीप पुलिस ने दो सीसीटीवी कैमरे पहले ही लगा रखे हैं लेकिन ये दोनों ही कैमरे पुलिस के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं से निपटने और यातायात पर नियंत्रण पाने के लिए दो और कैमरे लगाए जाने पर पुलिस विचार कर रही है। ये कैमरे ददाहू के मुख्य बाजार में लगाए जाने की योजना है। उधर, डीएसपी संगड़ाह अनिल जोल्टा ने ददाहू बाजार में दो अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले विचार कर रही है। शीघ्र सामुदायिक पुलिस योजना और रोड सेफ्टी क्लब की बैठक बुलाकर इस पर सहमति प्रदान कर ली जाएगी।
विज्ञापन

रेणुका थाना डीएसपी संगड़ाह के अधीन
रेणुका थाने को डीएसपी संगड़ाह के अधीन लाया गया है। पहले रेणुका थाने की जिम्मेदारी एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर के हाथों में थी लेकिन संगड़ाह में नए एसडीपीओ के आने के बाद रेणुका थाने की बागडोर डीएसपी संगड़ाह अनिल जोल्टा के हाथ सौंप दी गई है। अब डीएसपी संगड़ाह ही रेणुका थाने की गतिविधियों पर अपनी निगरानी रखेंगे। रेणुका थाने से संबंधित फाइलों को भी अब नाहन की बजाए संगड़ाह ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें