फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज कॉलेज में मिले सभी टेस्टों की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ ने डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज में रोगियों को टेस्ट आदि की सभी सुविधाएं देने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर संघ की एक बैठक नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान राम स्वरूप चौहान ने की।
इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं व मांगों पर विस्तृत चर्चा की। पेंशनरों ने सरकार से मेडिकल भत्ते की राशि 350 से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिमास करने की भी मांग की। बैठक में एक मत से सरकार से मेडिकल कॉलेज नाहन में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की जिसमें हर प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टर, पूरा स्टाफ, सभी प्रकार के टेस्टों की सुविधा आदि मांगे सर्वोपरि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महेश चंद, रविदत्त, ओपी सरीन, भूषण लाल, इंदरजीत, कपिल शर्मा, प्रेमलता, मोहन स्वरूप, मोहन सिंह, रमेश अग्रवाल आदि भारी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें