फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा को अवैध नशे की भारी भरकम खेप बरामद करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांवटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। सूचना के आधार पर पुलिस ने पांवटा के शुभखेड़ा में नाका लगाया। इस दौरान आने जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी ली गई। रात करीब साढ़े 9 बजे एक इंडिगो कार को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को एक बैग मिला। बैग को गंभीरता से जांचने के बाद पुलिस को नीले व हरे रंग की थैलियां मिलीं। इन थैलियों में पुलिस को भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह है, जो हिमाचल में नशा बेचने की फिराक में थे। नापतोल के बाद पुलिस ने इन थैलियों से 1.593 किलोग्राम चरस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपियों की गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव खाताखेड़ी निवासी आब्दुल कादिर(28) पुत्र शेरादीन और सहारनपुर के मंडी निवासी मोहम्मद समीर (22) पुत्र शकील अहमद के रुप में हुई है। शनिवार की रात एसआईयू के प्रभारी राजेंद्र चौहान के नेतृत्व में पांवटा के शुभखेड़ा में नाका लगाया गया था।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यूपी निवासी दोनों आरोपियों अब्दुल कादिर व मोहम्मद समीर से 1.593 किग्रा चरस बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें