फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में बेअसर हुआ धरतीपुत्र का नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. राजीव बिंदल ने अपना जादू बरकरार रखा। उनकी चालों के आगे कांग्रेस की एक नहीं चल पाई। चुनावों में कांग्रेस द्वारा जोर शोर से उठाया गया धरती पुत्र का नारा भी कुछ करिश्मा नहीं कर पाया।

कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी आखिरी दौर के मतों की गिनती तक जीत की संभावनाओं को जिंदा रखे रहे लेकिन अंत में जीत भाजपा के ही हाथ लगी। सनद् रहे कि इस बार कांग्रेस ने नए प्रत्याशी अजय सोलंकी को मैदान में उतारा था। उनके उम्मीदवार घोषित होने के साथ ही कांग्रेस समर्थकों ने क्षेत्र में धरतीपुत्र का नारा जोर-शोर से बुलंद कर दिया। इसे कांग्रेस का एक बड़ा दांव माना जा रहा था।
विज्ञापन

लोगों में इस नारे के प्रति झुकाव भी खूब दिखा लेकिन राजनीति के माहिर खिलाड़ी डॉ. बिंदल इस खतरे को समय रहते ही भांप गए जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल निर्माता के पौत्र एवं पूर्व विधायक कुश परमार के पुत्र चेतन परमार को भाजपा शामिल करवा दिया।
विज्ञापन

यही नहीं धरतीपुत्र का नारा बुलंद होते देख अपने कट्टर विरोधी रहे नाहन के पूर्व विधायक सदानंद चौहान के परिजनों को भी वह भाजपा में शामिल करवाने में सफल रहे। उनके द्वारा सियासत की शतरंज में फीट गई इन गोटियों का असर यह रहा कि वह कड़े मुकाबले में चार हजार से अधिक मतों से इस चुनाव को जितने में सफल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें