फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणा के रण छोड़ने से कांग्रेस-भाजपा को राहत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी टक्कर दो राजनीतिक दलों के बीच होने के आसार प्रबल हो गए हैं। निर्दलीय तौर पर चुनावी अखाड़े में उतरने को बेताब बीएस राणा के रण छोड़ने की चर्चा ने भाजपा और कांग्रेस खेमों की चिंताओं को दूर कर दिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि राणा के मैदान में उतरने से दोनों ही दलों को नुकसान उठाना पड़ सकता था। भाजपा से संबंधित कई लोग राणा के साथ जुड़े थे।
विज्ञापन



शिलाई में वर्तमान विधायक बलदेव तोमर के लिए अपनी जीत कायम रखने का दबाव है। इसके लिए वह जोर लगा रहे हैं। विभिन्न गांवों में जाकर जनसभाएं कर रहे हैं, जबकि अब तक वह कई लोगों को पार्टी में शामिल करवाने का दावा भी कर रहे हैं।


जबकि दूसरी तरफ पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी हर्षवर्धन पर भी खोई हुई सियासी जमीन को प्राप्त करने का सुनहरा मौका है। उन पर कमबैक का ठीकठाक दबाव है। शिलाई क्षेत्र में तिकोना मुकाबले की आशंका जताई जा रही थी। शनिवार को टिंबी में हुई बैठक में बीर सिंह राणा के समर्थकों ने उन्हें चुनाव न लड़ने की सलाह दी। लंबे समय तक चली इस बैठक के अंत में यही निर्णय लिया गया कि वह चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे।
विज्ञापन



गौरतलब है कि इससे पहले राणा के शिलाई से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने की चर्चा थी। इससे मुकाबला तिकोना होनेे के आसार बन गए हैं। शिलाई विधानसभा कांग्रेस का गढ़ रही है लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में 1918 वोट के अंतर से जीत दर्ज कर भाजपा ने कांग्रेस के इस किले पर कब्जा कर लिया। इससे पहले 1990 में जनता दल ने यह सीट जीती थी। 1993,1998, 2003, 2007 में लगातार इस सीट पर कांग्रेस काबिज रही।
शिलाई में कांग्रेस से एक ही प्रत्याशी हर्ष वर्धन चौहान रहे हैं। जबकि भाजपा ने 1993 से तीन अलग-अलग प्रत्याशी मैदान में उतारे जिनमें 1993, 1998 में जगत सिंह नेगी, 2003 में दलीप सिंह तोमर, 2007 और 2012 में बलदेव तोमर को भाजपा का टिकट दिया गया है।
उधर, बीएस राणा ने बताया कि समर्थकों से सलाह मशविरा करने के बाद निर्णय लिया गया है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। आगामी रणनीति तय की जाएगी।
बॉक्स----
आज नामांकन भरेंगे बलदेव और हर्ष
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान विशाल रैली का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें बलदेव तोमर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष वर्धन भी सोमवार को ही अपना पर्चा दाखिल करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें