फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात का पाठ

विज्ञापन
traffic rules - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जिला परिवहन विभाग और एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सड़क सुरक्षा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्कूल परिसर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आरटीओ सुनील शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि एआरटीओ सोना चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस मौके पर आरटीओ सुनील शर्मा ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी।


एआरटीओ सोना चौहान ने विद्यार्थियों से अपने स्तर पर समाज में यातायात के प्रति लोगों को जागरूक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह बिना सरकारी लाइसेंस के कोई भी गाड़ी न चलाएं। अपने साथियों को भी ऐसा न करने दें। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, तेज गति से वाहन चलाना और ट्रिपल राइडिंग कानूनी अपराध है। इसलिए वह नियमों का पालन करें । प्रधानाचार्य केके चंदोला ने भी बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें चित्रकला में तुशार ने प्रथम शिवानी ने दूसरा और अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में प्रेरणा ने पहला, मोनाल ने दूसरा और वैशाली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें