फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा पुलिस चौकी बनेगी थाना, केबिनेट में फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस चौकी जल्द थाना बनेगी। प्रदेश कैबिनेट की बैठक में माजरा पुलिस चौकी को थाने का दर्जा देने का फैसला लिया गया है। अब इसकी नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस फैसले की नाटिफिकेशन जारी होते ही धारटीधार समेत करीब 17 पंचायतों क्षेत्रों की मांग पूरी हो जाएगी। माजरा क्षेत्र में औद्योगिकीकरण विस्तार, जनसंख्या के साथ क्राइम बढ़ोतरी के चलते एक दशक से मांग चली आ रही थी। अमर उजाला ने समय-समय पर क्षेत्र की 17 पंचायतों के इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाया था। अब, प्रदेश सरकार के फैसले से चौकी को थाना बनाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। जिला परिषद सदस्य माजरा चैन सिंह, माजरा पंचायत प्रधान बिजेश गोयल, उपप्रधान तरसेम सिंह, बीडीसी सदस्य रफीक अली, मिश्रवाला के प्रधान शुकरदीन, उपप्रधान मंजूर अली, राममूर्ति बीडीसी सदस्य सैनवाला, मिश्रवाला के बीडीसी सदस्य फरीज खान, सैनवाला की प्रधान कमलेश देवी, उपप्रधान ओंकार सिंह ने कहा कि पांच दशक पहले माजरा पुलिस चौकी खुली थी। क्षेत्रों की जनसंख्या तीन गुणा बढ़ी है। अब क्षेत्र में दर्जनों औद्योगिक इकाइयां व शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं। क्राइम रेट भी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है। जिला परिषद सदस्य चैन सिंह व माजरा के प्रधान बिजेश गोयल समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने इस मांग के पूरा होने पर मीडिया के सहयोग का भी आभार जताया है।
विज्ञापन

माजरा पुलिस चौकी में सब इंस्पेक्टर समेत मात्र 15 पुलिस कर्मियों का स्टाफ तैनात है। माजरा चौकी के तहत नाहन, पांवटा व रेणुका विधानसभा क्षेत्रों से धारटीधार की पंचायतें, कोलर क्षेत्र व पुरुवाला पंचायत तक की 17 पंचायतों की करीब 50 हजार की आबादी आती है।
विज्ञापन

उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने कहा कि प्रदेश कैबिनेट बैठक में माजरा चौकी को थाना बनाने का फैसला हुआ है। इसकी अभी नोटिफिकेशन आनी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें