फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा छोड़ दे दुपट्टा नंदलाल... पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान अंतिम भजन संध्या में स्थानीय व मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों ने खूब मनोरंजन किया। आचार्य विजयानंद संक्रांति व उनके साथ मथुरा वृंदावन से आए महेश शर्मा एंड पार्टी ने रामचरित मानस से सुंदर कांड की चोपाइयां सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय कलाकार हंसा, वीणा अरविंद कपिला रक्षा व सुरजन चौहान ने पहाड़ी, हिंदी भजन गाकर पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। भजन गायक हंसा कपिला ने मेरा छोड़ दे दुपट्टा नंदलाल सवेरे दहीं लेके आऊंगी..., मैं तो चली वृंदावन धाम..., झीलों रे किनारे मैया मंदिर तेरा..., प्रस्तुत किया। वीणा कपिला ने तेरा किसने किया शृंगार सांवरे... भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। अरविंद ने रामचंद्र कह गए सिया से... और सुरजन चौहान ने पारंपरिक भर्तरि लीला पेश कर श्रोताओं को खूब नचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें