फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में 24,624 की आबादी की टीबी स्क्रीनिंग में मिले 13 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर में 24,624 की आबादी की टीबी स्क्रीनिंग में मिले 13 पॉजिटिव
विज्ञापन

दो हजार के हुए एक्सरे, 418 की मिली रिपोर्ट, 356 के बलगम की जांच
75,358 की आबादी की 16 श्रेणियों में घर-घर जाकर की जा रही स्क्रीनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। देश को क्षय रोग मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिरमौर जिले में शुरू किए गए 100 दिन के अभियान में एक महीने में 24,624 के करीब लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई है। इस दौरान 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव आए लोगों का तुरंत उपचार शुरू कर दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7 दिसंंबर से जिले के छह स्वास्थ्य खंडों में 75,358 की आबादी का चयन किया गया है। एक महीने के भीतर 24,624 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 2 हजार के करीब एक्सरे भी किए गए। हालांकि इनमें से अभी तक 418 की ही रिपोर्ट मिली हैं। शेष एक्सरे ऑनलाइन पोर्टल पर दिखाई (शो) नहीं दे रहे हैं। इसका मुख्य कारण इन लोगों की निक्षय आईडी न बनना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 356 लोगों के बलगम की जांच भी की गई हैं। एक महीने के दौरान अब तक 13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में सिरमौर जिले में 900 से अधिक क्षय रोगी हैं। उधर, विभाग की माने तो एक्सरे मशीनों की कमी के चलते अभियान प्रभावित हो रहा था। हाल ही में मैनकाइंड फार्मा की ओर से सीएसआर योजना के तहत पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन विभाग को दी गई है। इसके चलते अभियान में और तेजी आएगी।
विभाग स्क्रीनिंग के साथ-साथ एक्स-रे की गति को बढ़ाएगा। संख्या बाहुल क्षेत्र में शिविर आयोजित किए जाएंगे। पोर्टेबल मशीन के माध्यम से एक्स-रे करवाएं जाएंगे।
बता दें कि विभाग इस अभियान के तहत 16 श्रेणियों में क्षय रोगियों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रहा है। अभियान के तहत जेल, नशा मुक्ति केंद्र, पुलिस लाइन, हॉस्टल आदि जैसे भीड़ वाले स्थानों के साथ-साथ क्षय रोगी के घरों के लोग, शुगर, किडनी व कैंसर जैसे रोगों से पीड़ित लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।्
विज्ञापन



सिरमौर जिले में 7 दिसंबर से शुरू किए गए अभियान में एक महीने में 24,624 के करीब लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। 2 हजार के करीब एक्स-रे और 356 लोगों के बलगम की जांच की गई। इस दौरान 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जिनका उपचार शुरू कर दिया है। विभाग को पोर्टेबल हैंड हेल्ड मशीन मिली है, इससे स्क्रीनिंग अभियान को और गति मिलेगी।
-डॉ. निसार अहमद, जिला क्षय रोग अधिकारी सिरमौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें