फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरकोट में आग से 70 बीघा भूमि पर गेहूं जली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अमरकोट में आग लगने से करीब 70 बीघा पर गेहूं की फसल जल कर स्वाह हो गई। गेहूं की खेतों में तैयार खड़ी फसल नष्ट होने से 7 लाख से अधिक की क्षति आंकी जा रही है। आग बुझाने के दौरान बलराम सिंह आंशिक रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंचे पांवटा दून विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी, तहसीलदार पांवटा राजकुमार तथा पंचायत प्रधान अमरकोट राकेश कुमार महरालू से किसानों ने उचित मुआवजा प्रभावितों को प्रदान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पांवटा की अमरकोट पंचायत में बिजली लाइन की स्पार्किंग के बाद कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गेहूं की करीब 70 बीघा भूमि में फसल को राख कर दिया। प्रभावित किसानों में सुरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निहालगढ़, अमरिक सिंह, नरेंद्र सिंह, तपेंद्र सिंह पुत्र आखर सिंह, सोहन सिंह पुत्र गुरुमीत सिंह, हरपाल सिंह पुत्र सोहन सिंह, सदा मोहोमद पुत्र मेहरदीन, चिरादिन पुत्र महेरदिन सिंह, सरदार दीदार सिंह, देवेंद्र सिंह पुत्र मेहताब सिंह शामिल हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि बिजली बोर्ड से पहले भी बात की गई थी। पिछले कल भी आग लगीं थी। जिसमें सुरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, जीवन सिंह की गेहूं की फसल तथा 20 सिंचाई के पाइप भी जल गए थे। उधर, तहसीलदार पांवटा राजकुमार ने पुष्टि की है। तहसीलदार ने कहा कि स्थानीय पटवारी को क्षति रिपोर्ट बना कर भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें